कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा का मीडिया कवरेज आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से मोदी की यात्रा का मीडिया कवरेज बंद करने और कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने (मोदी) अपनी केदारनाथ यात्रा का मीडिया कवरेज कराया वह और कुछ नहीं बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पूरी मीडिया में उनकी यात्रा छाई हुई है। क्या यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं को चुनाव से पहले प्रभावित करने का तरीका नहीं है।’’
केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंचे मोदी, मंदिर के गर्भगृह में जाकर की भगवान विष्णु की आराधना
उन्होंने बताया, ‘‘यह बिल्कुल अनैतिक है। यात्रा के दौरान उनकी गतिविधियों का हर मिनट का ब्योरा मतदाताओं को प्रत्यक्ष / या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने के लिए गुप्त उद्देश्य के साथ व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है। ये गलत है।’’
तृणमूल कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ मंदिर में मीडिया को संबोधित करना ‘अनैतिक’ था और उनकी यात्रा का कवरेज मानदंडों का उल्लंघन है।


Download Android App
Download iOS App




