लोकसभा चुनाव 2019 : सांतवे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगह हुई हिंसा व तोड़फोड़

Summary :

मतदान के दौरान राज्य की बसीरहत, डायमंड हार्बर, उत्तरी और दक्षिणी कोलकाता संसदीय सीटों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ियों की खबर आ रही हैं। 

आज देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 59 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हो रहा है। बीते छः चरणों की तरह ही इस चरण के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा को कोई कमी नहीं है। मतदान के दौरान कहीं हाथापाई हुई तो कहीं गाड़ियों की तोड़फोड़ के साथ, आरोप-प्रत्यारोप की खबरे सामने आई।

भाटपार विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए टीएमसी नेता और पार्टी के उम्मीदवार मदन मित्रा ने मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों से बहस की। डायमंड हार्बर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी के उम्मीदवार निलांजन रॉय की कार से डोंगरिया क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई। वहीं जादवपुर से बीजेपी प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने उनके एक कार्यकर्ता को पीटा है। साथ ही कार्यकर्ता की कार पर हमला हुआ और ड्राइवर की भी पिटाई की गई है।

Nilanjan Roy

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ से अपने 3 वर्कर्स को बचाया है। अनुपम हाजरा ने कहा कि बंगाल की जनता बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है लेकिन यह लोग उन्हें वोट करने देना नहीं चाहते। अनुपम हाजरा ने कहा कि जादवपुर में पोलिंग बूथ नंबर 150/137 पर कवर चेहरे वाले महिला टीएमसी कार्यकर्ता प्रॉक्सी वोट डाल रहे हैं, उनकी पहचान स्थापित करना मुश्किल है।

लोकसभा चुनाव : देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी ने किया मतदान, 1951 में पहली बार दिया था वोट

जब हमने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं, मतदाताओं ने बशीरहाट में मतदान केंद्र संख्या 189 के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें अपना वोट डालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। बसीरहाट से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार सायंतन बासु ने कहा, “100 लोगों को वोट देने से रोका गया। हम उन्हें अपना वोट डालने के लिए ले जाएंगे।”

TMC goons

मतदान के दौरान राज्य की बसीरहत, डायमंड हार्बर, उत्तरी और दक्षिणी कोलकाता संसदीय सीटों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ियों की खबर आ रही हैं। बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री कहती हैं कि वह प्रतिशोध लेंगी तो ऐसा होना ही है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बूते जीतेंगे 300 सीटें : कैलाश विजयवर्गीय

केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा,‘‘ वे कह रहे हैं कि मैं हिंसा फैला रहा हूं लेकिन मैं यहां मतदान करने आया हूं। क्या आपने यहां किसी प्रकार की हिंसा देखी?’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को लेकर तृणमूल की नोटिस की चर्चा करते हुए सुप्रियो ने कहा,‘‘ यह मीडिया पर निर्भर करता है कि वे पीएम मोदी के दौरे को कवर करें अथवा नहीं।

Sayantan Basu

आप वोट डालने के दौरान सचिन को कवर करते हैं। टीएमसी को अपनी शिकायतों को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। यह पराजय को लेकर हताशा का परिचायक है।’’ इस बीच जादवपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बूथ कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल की महिला कार्यकर्ता फर्जी मतदान कर रही हैं तथा लोगों के उंगलियों पर जबरन स्याही का निशान लगा दे रही हैं।

Desk Team