‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2′ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पहली फिल्म के रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्ख़ियों में रही है और बॉलीवुड के दिग्गज आने वाले समय में तारा के बेहद कामयाब एक्ट्रेस बनने की संभावना भी जता चुके है।
बॉलीवुड में चर्चा हो रही है कि ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ की अभिनेत्री तारा सुतारिया,सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ घूमते हुए भी देखा गया था।
लेकिन हाल ही में तारा ने कहा कि वह सिंगल हैं लेकिन लगता है कि अभी भी लोग यह मानने को तैयार नहीं है कि सिद्धार्थ और तारा के बीच कुछ नहीं है। तभी तो बीच-बीच में दोनों के अफेयर के चर्चे उड़ते रहते हैं।
तारा से जब फिर पूछा गया कि क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। तारा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन बॉयफ्रेंड बनेंगे। अब तारा का इशारा किस तरफ है ये तो फैंस समझ ही गए होंगे पर इतना साफ़ है की तारा और सिद्धार्थ में काफी करीबी है।
तारा इन दिनों बेहद खुश हैं। उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीक-ठाक चल रही है और इसमें तारा की स्किल्स को भी काफी सराहा गया। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे लीड रोल में है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो तारा मिलाप जावेरी की फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी होंगी। इस फिल्म में तारा बेहद अहम् किरदार निभाती नजर आएँगी।
इसके अलावा तारा सुतारिया तेलुगु भाषा की हिट फिल्म आरएक्स100 में भी दिखेंगी। इस फिल्म के जरिए सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी बॉलिवुड डेब्यू करेंगे।


Download Android App
Download iOS App









