मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा है कि उसके नेता सीएए को लेकर लोगों के बीच डर का माहौल तैयार कर रहे हैं।
सुश्री भारती ने सीएए को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता एक समुदाय में डर और भावनात्मक विभाजन का माहौल पैदा कर उनका वोट लेना चाहते हैं।
हम धर्म के मामले में उदार रहेंगे, लेकिन राष्ट्र की एकता और अखण्डता के मामले में आक्रामक होंगे और राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे। घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सीएए की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को इससे डरने की जरूरत नहीं है। इस विधेयक से देश की एकता को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे मन में लालच नहीं है। हम सभी को समान नजर से देखते हैं। देश को यदि स्वस्थ रखना है तो एक जन, एक मन रखना होगा।


Download Android App
Download iOS App



