छिंदवाड़ा : सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ पर शुक्रवार की शाम एक पुलिसकर्मी ने दो बार बंदूक तानी । पुलिसकर्मी को वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने अपने कब्जे में लेकर बंदूक छुड़ा ली।
घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसकी त्वरित जांच की मांग की है। आरोपी कांस्टेबल का नाम रत्नेश पवार बताया जा रहा है।
एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर आए थे। इसी दौरान हवाई पट्टी पर एक कांस्टेबल ने उनपर बंदूक तान दी। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हालात को संभाला और कांस्टेबल को वहां से हटा दिया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांस्टेबल ने ऐसा क्यों किया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उधर कांग्रेस नेताओं ने साफ किया है कि इस मामले की जब तक पुलिस तह तक जाकर जांच नहीं करेगी वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कल से कांग्रेस नेता आंदोलन इस मामले में आन्दोलन करेंगे। घटना के विरोध में छिंदवाड़ा जिले के सभी कांग्रेस नेता शनिवार को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



