राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, राजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डज्ञलते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के अवांवड़े गांव में अम्बेडकर जी का जन्म हुआ था। भारत के इतिहास में डा. अम्बेडकर एक ऐसे पहले महापुरूष थे जिन्होंने समाज में समान अधिकार की बात की।
वे भारतीय विधिवेता, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ तथा समाज सुधारक थे। 1990 में भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। छुआछुत के भेदभाव को समाप्त करने केलिए अथक प्रयास किये। उनकी मृत्यु 6 दिसम्बर, 1956 को दिल्ली में हुई थी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह निषाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह, सुशीलादेवी, नित्यानंद चौधरी, जिबोधन निषाद, नरेश दास, उपेन्द्र दास, शोभा देवी, राजकुमारी देवी यादव, मिथलेश बिन्द, रामसेवक बिन्द, मांगन मुखिया समेत अन्य मौजूद थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



