देश में कोरोना के कुल मामले 69 लाख के पार, एक्टिव केस 9 लाख के करीब

Summary :

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है और पिछले 24 घंटे के दौरान 8,833 मामले कम हुए जिससे यह संख्या 8,93,592 रह गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70,496 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं, जबकि 59,06,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है और पिछले 24 घंटे के दौरान 8, 833 मामले कम हुए जिससे यह संख्या 8,93,592 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 78,365 लोग हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। इसके बाद देश में इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59.06,069 हो गयी है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 964 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,06,490 हो गया है। देश में रिकवरी रेट 85.52 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। 
महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,93,884 मामले सामने आ चुके हैं और 39,430 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 11,68,705 नमूनों की जांच की गई।

TOP 5 NEWS 09 OCTOBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Desk Team