देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या एक करोड़ 99 हजार से अधिक हो गयी है और इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 96.63 लाख के करीब तथा सक्रिय मामले 2.89 लाख से अधिक है। जबकि महामारी से 1,46,444 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से बुधवार तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 23,950 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,00,99,066 हो गया। इस दौरान 26,895 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 96,63,382 हो गयी है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 95.66 फीसदी हो गयी है।
देश में सक्रिय मामले घटकर 2,89,240 रह गए और इसकी दर घटकर 2.85 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 333 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,46,444 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी पर बनी हुई है। देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 58,376 रह गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,106 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,02,458 पहुंच गयी है। सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 4,122 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 17,94,080 हो गयी है तथा 75 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 48,876 तक पहुंच गया।
केरल राज्य में आज 6,049 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,15,342 पहुंच गयी और 5,057 लोगों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 6,50,836 हो गयी। इसी अवधि में 27 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,870 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों में 946 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर 61,487 हो गयी।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा, कोरोना के अब तक कुल 16,42,68,721 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 10,98,164 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को हुआ। महाराष्ट्र अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। देश में रोजाना दर्ज हो रहे कुल मामलों के 70 फीसदी मामले केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं।
वहीं 75 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा में हुईं हैं। यूके और अफ्रीका में कोविड-19 वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आया है, जिसे 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक कहा गया है। इसी के चलते केन्द्र सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



