देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है और इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या दुसरे दिन भी 100 से अधिक रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,327 नये मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 92 हजार से अधिक हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 14,234 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,08,54,128 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2906 बढ़ने से 1,80,304 हो गये हैं। इसी अवधि में 108 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,656 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर घटकर 97.01 रह गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.57 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,06,92,677 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,51,935 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।


Download Android App
Download iOS App



