Indore में कोरोना का कहर, 2 नए मरीज मिलने के बाद संख्या हुई 9

Summary :

Indore में Covid-19 के दो और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि 75 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदौर में Covid-19 के दो और नए मरीज मिले हैं दोनों मरीजों को मिलाकर मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई है 75 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण…

Indore में Covid-19 के दो और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि 75 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

  • इंदौर में Covid-19 के दो और नए मरीज मिले हैं
  • दोनों मरीजों को मिलाकर मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई है
  • 75 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है
  • दोनों मरीजों को उनके घर में आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है

दोनों मरीजों में महामारी के हल्के लक्षण

डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि दोनों मरीजों में महामारी के हल्के लक्षण हैं और उन्हें उनके घर में आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों ने हाल के दिनों में इंदौर से बाहर कोई यात्रा नहीं की थी। मालाकार ने बताया कि इन मरीजों के नमूने पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भेजे गए हैं ताकि पता चल सके कि वे कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News