Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Haryana-Punjab में ठंड और कोहरे से नए साल का आगाज, शीतलहर बरपाएगी कहर

Summary :

पंजाब और हरियाणा (Haryana) में ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ है। बता दें उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को कोहरे की चादर बिछी दिखाई दी। इसके साथ ही शीतलहर से तापमान में भी गिरावट आई है।पंजाब में भी घने कोहरे के बीच लोगो ने नए वर्ष का स्वागत किया है। पंजाब में ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। Haryana-Punjab में ठंड और कोहरे से नए साल का आगाज हरियाणा में 4 जनवरी तक रहेगा शीत लहर का कहर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की दी…

पंजाब और हरियाणा (Haryana) में ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ है। बता दें उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को कोहरे की चादर बिछी दिखाई दी। इसके साथ ही शीतलहर से तापमान में भी गिरावट आई है।पंजाब में भी घने कोहरे के बीच लोगो ने नए वर्ष का स्वागत किया है। पंजाब में ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

  • Haryana-Punjab में ठंड और कोहरे से नए साल का आगाज
  • हरियाणा में 4 जनवरी तक रहेगा शीत लहर का कहर
  • मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की दी सलाह

कई जिलों में रेड अलर्ट, ओरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी

आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा में अभी शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने वाली है। 4 जनवरी तक शीतलहर का असर रहेगा। इसके अलावा कई जिलों में रेड अलर्ट, ओरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में रेड अलर्ट किया गया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, यमुनानगर, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रविवार को नारनौल सबसे ठंडा रहा।

पंजाब के अधिकतर स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताई

पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि आज और कल मंगलवार को पंजाब में शुष्क रहने वाला है। जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही पंजाब के 31 स्थानों पर कोहरे और अधिकतर स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner