आर्म्स कंसल्टेंट Sanjay Bhandari के खिलाफ ED को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल संजय भंडारी पर मनी लॉन्ड्रिंग और हथियारों के सौदो में हेराफेरी करने का आरोप है। इन्हीं आरोपों के चलते संजय भंडारी वर्ष 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। ED ने संजय भंडारी पर शिकंजा कसने के लिए वर्ष 2020 में आरोप पत्र दायर किया था। आज ED को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली कोर्ट ने संयज भंडारी को अब भगोड़ा घोषित कर दिया है साथ ही ED को संजय भंडारी की संपत्ति को सीज करने का भी अधिकार दे दिया है।
हथियार डीलर Sanjay Bhandari
संजय भंडारी पर हथियारों के सौदे में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। भारत में घोटाला करके संजय भंडारी ब्रिटेन भागने में सफल रहा था। बता दें कि ED ने वर्ष 2015 में काला धन निरोधक कानून के तहत संजय भंडारी पर चार्जशीट दायर की थी और वर्ष 2017 में धन शोधन का मामला दायर किया था। 2017 के बाद ED ने वर्ष 2020 में संजय भंडारी के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज किया था।
Sanjay Bhandari की दलील
ED की तरफ से दायर की गई चार्जशीट के बाद संजय भंडारी के पक्ष में वकील ने वर्ष 2025 की 19 अप्रैल को ED के द्वारा दायर की गई चार्जशीट को गलत करार दिया था। वहीं ब्रिटेन के न्यायालय ने संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए अपील को स्वीकार कर लिया था और बयान दिया था कि ब्रिटेन की जेल में संजय भंडारी को रखने से हिंसा बढने का खतरा होगा।
Also Read: Delhi: दक्षिणपुरी में एक ही घर में मिले 4 शव, मचा हड़ंकप


Download Android App
Download iOS App




