भारत में पैर पसार रहा है Covid-19, मुंबई में दो Corona पॉजिटिव मरीज की मौत

Summary :

कोविड-19 के कारण नहीं, गंभीर बीमारियों से हुई मरीजों की मौत

भारत में कोरोना के कुल 257 मामले सामने आए हैं। मुंबई के केईएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत हुई, जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत का कारण कोविड-19 नहीं बल्कि उनकी मौजूदा बीमारियां थीं।

भारत में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। भारत में कुल 257 कोरोना के मामले सामने आए है। इसी बीच मुंबई के केईएम अस्पताल ने दो कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की मौत की सूचना दी, दोनों ही मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर थी। इस मौत के बाद डॉक्टरों ने बताया कि एक मरीज को मुंह का कैंसर था, जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था। दोनों की मौत कोविड-19 के बजाय उनकी पहले से मौजूद बीमारियों के कारण हुई। बता दें कि मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए दो मरीजों की मौत हो गई, लेकिन उनकी मौत का कारण वायरस नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों को बताया गया।

दक्षिण-पूर्व एशिया में Covid-19 के मामलों में उछाल, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

भारत में 257 मामले सामने आए

मरीजों में से एक 14 वर्षीय लड़की थी जो नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित थी, एक किडनी की बीमारी जिसके कारण किडनी फेल हो गई और दूसरी मरीज 54 वर्षीय महिला थी जो कैंसर का इलाज करा रही थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी स्पष्ट किया है कि ये मौतें सीधे तौर पर कोविड-19 के कारण नहीं हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों में कोविड-19 के उछाल की समीक्षा की, भारत में कुल मिलाकर 257 मामले सामने आए, और सभी ‘हल्के’ हैं।

सिंगापुर में बढ़ते कोराना के मामले

 मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सिंगापुर में साप्ताहिक कोविड-19 संक्रमण अप्रैल के अंत में 11,100 से 28 प्रतिशत बढ़कर मई के पहले सप्ताह में 14,200 हो गया, साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हांगकांग में 3 मई तक वायरस से संबंधित 31 मौतें दर्ज की गईं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।