भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी, माकपा, जेएमएम और कांग्रेस लोकसभा और ओडिशा में विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं। राजा ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राज्य में बीजद और भाजपा से मुकाबले के लिए भाकपा, माकपा, जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) और कांग्रेस गठबंधन करने के लिए एक दूसरे से बातचीत कर रही है।’
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में ‘सिमी’ फिर सक्रिय : भाजपा
राजा ने कहा, ‘‘इस संबंध में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के साथ हमारी बैठक हुई है। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ जल्द ही बैठक होगी।’


Download Android App
Download iOS App



