महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने रविवार को राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ‘‘आम नागरिकों और किसानों को बंधक बना लिया है।’’ उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि लोग इसे सत्ता से बाहर करें।
सोलापुर जिले में बंजारा समुदाय की एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार किसानों की समस्याएं सुलझाने में ‘‘नाकाम’’ रही है।
देश का चौकीदार ‘‘प्योर’’ है, चोर नहीं : राजनाथ सिंह
चव्हाण ने कहा कि भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार ने झूठे वादे कर ‘‘आम नागरिकों और किसानों को बंधक बना लिया है।’’ नांदेड़ से लोकसभा सदस्य चव्हाण ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसे समय में जब किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सरकार गहरी नींद में सोई है।’’
चव्हाण ने कहा कि बंजारा समुदाय ने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता ने आश्वस्त किया कि पार्टी हमेशा उनका साथ देगी।


Download Android App
Download iOS App



