अल उमर आयल फील्ड बेस (सीरिया) : इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी पूर्वी सीरिया के एक गांव में 1,000 से अधिक नागरिकों को उस छोटे से इलाके को छोड़ने नहीं दे रहे हैं जहां आतंकवादी समूह का नियंत्रण है।
आईएस के खिलाफ लड़ रहे अमेरिका समर्थित सीरियाई मिलिशिया सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के प्रवक्ता मुस्तफा बाली ने कहा, ‘‘दुख की बात है कि आईएस ने सभी सड़कें बंद कर दी हैं।’’
प्रिंस विलियम और हैरी के रास्ते होंगे अलग
एसडीएफ अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी तंबुओं वाले गांव में आम लोगों के बीच छिपे हुए हैं और वे गुफाओं तथा सुरंगों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कभी सीरिया और इराक के बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाला आईएस पूर्वी सीरिया में बगहूज गांव में एक वर्ग किलोमीटर से कम क्षेत्र में सीमित हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



