मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
माकपा की केंद्रीय समिति कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के पार्टी ने केरल से 16, पश्चिम बंगाल से 16, असम, तमिलनाडु और त्रिपुरा से दो-दो तथा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा,पंजाब और लक्षद्वीप से एक-एक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
माकपा ने सात मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार बनाया है, जिनमें मोहम्मद सलीम और बदरुद्दीन खान (पश्चिम बंगाल) तथा ए। संपत, एम बी राजेश, पी के श्रीमती टीचर, पी के बीजू और इन्नोसेंट (सभी केरल) शामिल हैं।
First List of Seats to be Contested by the CPI(M) in the 2019 Lok Sabha Elections pic.twitter.com/2Jx0Ay27pJ
— CPI (M) (@cpimspeak) March 16, 2019


Download Android App
Download iOS App



