सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जल्द ही एक क्रिएटिव हेड की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकारी प्रसारणकर्ता के आधुनिकीकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
जावडेकर ने दूरदर्शन के सभी आठ स्टूडियो और यहां डीडी केंद्र के अर्थ स्टेशन में वीडियो वॉल्स का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता विश्वसनीयता का पर्याय है।उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तीन साल की कार्य योजना के तहत दूरदर्शन के ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए उसे मदद दी गई है।
मंत्री ने अधिकारियों से डीडी फ्री डिश को मौजूदा 3.25 करोड़ परिवारों से पांच करोड़ परिवारों तक बढ़ाने की ओर काम करने के लिए कहा। उन्होंने घोषणा की कि दूरदर्शन की प्रोग्रामिंग को बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रम बनाने के लिए जल्द ही क्रिएटिव हेड लाया जाएगा।
इमरान खान बोले – लग रहा है किसी विदेशी दौरे से नहीं, वर्ल्ड कप जीत कर लौटा हूं
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा कि सरकार दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का हरसंभव तरीके से समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी सेवा प्रसारणकर्ता समकालीन उद्योग के मानकों के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध करा सके और भारत के कोने-कोने तक पहुंच सके।
प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने दूरदर्शन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हाल फिलहाल में प्रभावशाली और अर्थपूर्ण कार्यक्रम बनाए गए। ऐसे कार्यक्रम बनाए गए जिन्होंने सरकार की अहम योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया। दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने कार्यक्रम से इतर पत्रकारों को बताया कि दूरदर्शन का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है और उसकी क्षमता बेमिसाल है।


Download Android App
Download iOS App



