बिहार के समस्तीपुर में मॉर्निग वॉक के लिए निकलने निर्दलीय प्रत्याशी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल प्रत्याशी सूरज कुमार दास को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सूरज पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर में बदमाश हमला कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार संजय बिहार विधानसभा सभा चुनाव में कल्याणपुर विधानसभा से युवा क्रांतिकारी दल के उम्मीदवार हैं। विशनपुर वार्ड 09 में अपना मकान है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे अपने सरकारी बॉडीगार्ड के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले। तभी दो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक पास आकर उनके कनपटी में पिस्तौल तान दिया।
तेजस्वी यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है देश : संजय राउत
इस दौरान दोनों के बीच नोंक झोंक हुई। इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग कर दी और गोली उनके बाएं पैर में लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाशा हथियार लहराते हुए रोसड़ा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



