प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि धनशोधन के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और एजेंसी को उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत पड़ सकती है। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं।
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि बहुत सारे अवसर दिए जाने के बावजूद वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और वह अपने जवाब में टाल-मटोल कर रहे हैं। ईडी ने वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर भी जवाब दाखिल किया।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च तय कर दी और सुनवाई की अगली तारीख तक वाड्रा को दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा को बढ़ा दिया। यह मामला वाड्रा की 19 लाख पाउंड की विदेशी संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा है। ईडी ने बीते साल 7 दिसंबर को वाड्रा की दिल्ली-एनसीआर व बेंगलुरू की संपत्तियों पर छापा मारा था।


Download Android App
Download iOS App




