कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गयी, जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों और जेएनयू में हमले के बाद बने हालात तथा अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर चर्चा की जाएगी।
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों, जेएनयू में हमले के बाद पैदा हुए हालात और आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों की स्थिति पर चर्चा होगी।
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के बहशीपन पर सरकार चुप क्यों : सुरजेवाला
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘आर्थिक स्थिति गंभीर और खतरनाक है। सरकार ध्रुवीकरण की राजनीति में लगी है, उसे कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस राजनीतिक हालात और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित है। इनके अलावा कई और बिंदुओं पर गहन चर्चा होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



