इस बात में कोई दोराए नहीं है कि मां तो आखिर मां होती है। फिर भले ही वो इंसान के रूप में हो या जानवर के एक मां ही होती है जो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर मिटने को हमेशा तैयार रहती है और ममता को समझ सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने लोगों भावुक भी कर दिया है।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कसाई प्रेग्नेंट भैंस को हलाल करने के लिए ले जा रहा है। तभी अपने बच्चों के खातिर उस भैंस ने घुटने टेक कर कसाई से रहम की भीख मांगी है।

ये दिल छू लेने वाला वीडियो चीन में गुआंगडोंग के शान्ताउ का बताया जा रहा है। इसमें भैंस और कसाई दोनों नजर आ रहे हैं। कसाई प्रेग्नेंट भैंस को ले जा रहा था कि तभी भैंस ने उसके आगे घुटने टेक दिए और उसके साथ में जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं दावा यह भी किया गया कि इस दौरान भैंस की आंखों से आंसू भी आ गए थे।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस प्रेग्नेंट भैंस को बचाने के लिए लोग आगे आए और उन्होंने 2.5 लाख रुपए इकठ्ठे करके कसाई को दिए हैं साथ ही भैंस को आजाद करने की मांग की।

इस पूरे वाक्य के बारे में लिन वांगबो ने चीन के द पेपर से बातचीत करते हुए कहा कि भैंस को एक कसाई ने खरीद लिया था। उसने भैंस को ट्रक से निकाला और उसे कसाई खाने की ओर ले जा रहा था कि तभी भैंस ने उसके आगे घुटने टेंक दिए और उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। तभी भैंस की आंखो में आंसू भी आ गए थे।

जैसे ही ये प्रेग्नेंट भैंस का ये वीडियो वायरल हुआ उसके बाद से ही लोग भैंस को छुड़ाने के मांग करने लगे। जिसके बाद खुद कसाई को भी भैंस पर दया आ गई और उसने भैंस की कीमत लेकर उसे जियांग के बौद्घ गोल्डन लॉयन टेम्पल हवाले कर दिया।
यहाँ देखें वीडियो…


Download Android App
Download iOS App



