Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इस विनाशकारी तूफान के रात दो बजे ओडिशा के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ओडिशा के साथ इसका असर आसपास के 7 राज्यों पर होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान दाना 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से टकराएगा। वहीं, सरकार ने चक्रवात दाना से निपटने की पूरी तैयारियां कर ली है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल, ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है चक्रवात दाना
तूफान दाना रात दो बजे लैंडफॉल करेगा। वह ओडिशा के भितरकनिका और धमारा के आसपास लैंडफॉल कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराएगा। ऐसे में तटीय इलाकों में ये भारी तबाही मचा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और राहत टीमों मसलन एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ को भी लगा दिया गया है।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: दीघा में चक्रवात ‘दाना’ के आगमन से उच्च ज्वार के साथ मौसम बदलाव देखा गया।
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आगमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है: IMD pic.twitter.com/Kmrvp1RnZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024
चक्रवात दाना पर CM माझी की नजर
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भुवनेश्वर में राजीव भवन स्थित राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि चक्रवात ‘दाना’ के जल्द ही तट पर पहुंचने की आशंका है।
#WATCH ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भुवनेश्वर में राजीव भवन स्थित राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि चक्रवात ‘दाना’ के जल्द ही तट पर पहुंचने की आशंका है।#cyclone_Dana pic.twitter.com/LJzcMetkQn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024
दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द
भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं। ताकि उड़ न जाएं। वहीं कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
ओडिशा में NDRF और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात
ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग कर तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है।


Download Android App
Download iOS App



