नई दिल्ली: मई की भीषण गर्मी के बीच बीते 15 दिनों में भारत के कई राज्यो में आए भयंकर तूफान ने कईं लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी। मौसम विभाग ने आज चक्रवाती तूफान ‘सागर’ के संबंध में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को आज अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़ा मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है. उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इस दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में अगले 24 घंटों में समुद्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी।
उत्तर भारत में भी तेज आंधी का अलर्ट
बीती रात दिल्ली एनसीआर में फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद आज मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत बीस राज्यों में दो दिन तक तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि बीते 15 दिनों में भारत के कई राज्यो में आए भयंकर तूफान से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



