माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें और भाकपा महासचिव डी राजा को शुक्रवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया और शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। वाम दलों के नेता अपने पार्टी सहयोगियों से मिलने श्रीनगर गए थे।
येचुरी ने फोन पर कहा,‘‘उन्होंने हमें एक कानूनी आदेश दिखाया जिसमें श्रीनगर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही गई थी। इसमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से पुलिस संरक्षण में भी शहर में जाने की अनुमति नहीं है। हम अब भी उनसे बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।’’
बीजेपी ने जावड़ेकर को दिल्ली और तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
येचुरी और राजा ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक को गुरुवार को पत्र लिखकर अपनी यात्रा की सूचना दी थी और उनसे अनुरोध किया था कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए। माकपा महासचिव येचुरी ने कहा, ‘‘हम दोनों ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि हमारी यात्रा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए… इसके बावजूद हमें हिरासत में ले लिया गया। मैं अपने बीमार सहकर्मी और यहां मौजूद हमारे सहयोगियों से मिलना चाहता था।’’
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और श्रीनगर हवाईअड्डे से दिल्ली वापस भेज दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



