भारत के दवा नियामक डीसीजीआई ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके कोविशील्ड के उपयोग की अवधि उसके निर्माण की तारीख से छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने तक कर दी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को लिखे एक पत्र में भारत के दवा महानियंत्रक वी जी सोमानी ने कहा कि एसआईआई को ऐसे वायल जिनमें अभी लेबिल नहीं लगाए गए हैं, उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने डालने की मंजूरी दी जाती है। डीसीजीआई ने कहा कि उन्हें ‘कोविशील्ड टीके (10 खुराक- पांच मिलीलीटर) के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने में कोई आपत्ति नहीं है।
सोमानी ने पत्र में कहा, ‘‘आपको ऐसे वायल जिनमें अभी लेबिल नहीं लगाए गए हैं, उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने डालने की मंजूरी दी जाती है , साथ ही ऐसे आपको भंडार की जानकारी इस कार्यालय और सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी, कसौली को भेजनी होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



