पश्चिम बंगाल में इसी माह होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां अपने चरम पर हैं। लेकिन टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा करने वाली बीजेपी के पास अभी तक मुख्यमंत्री पद का कोई दावेदार नहीं है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में सत्ता आने पर बीजेपी दिलीप घोष को मुख्यमंत्री बना सकती है?
इस बीच बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है, चुनकर आए विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।
सांसद स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP के टिकट पर लड़ेंगे बंगाल चुनाव
सुरक्षा में चूक की वजह से हादसे का शिकार हुईं दीदी
चुनाव प्रचार के दौरान हादसे का शिकार हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चोट पर रक्षामंत्री ने कहा, ममता दीदी को छोड़कर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से साफ है कि सुरक्षा में चूक की वजह से दुर्घटना हुई है। ये उनकी हताशा का ही परिणाम है कि उस चोट के लिए बीजेपी को लांछित करने की कोशिश की जा रही है।
बंगाल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ बनाएगी सरकार
बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीता का दावा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि बंगाल में इस बार बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा के चुनाव में बंगाल की जनता ने 42 में से 18 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाकर ये साफ संकेत दे दिया है कि अब विधानसभा के चुनाव में परिवर्तन होगा।


Download Android App
Download iOS App



