घने कोहरे की वजह से IGI एयरपोर्ट पर 128 फ्लाइट रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Summary :

Delhi Airport Flight Cancelled Hindi: दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 128 उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर कुछ मीटर तक ही दिख रहा है, जिसकी वजह से गाड़ियां भी रेंगती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स से लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है…

Delhi Airport Flight Cancelled Hindi: दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 128 उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर कुछ मीटर तक ही दिख रहा है, जिसकी वजह से गाड़ियां भी रेंगती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स से लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लोग ठंड में इंतजार करने को मजबूर हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि घने कोहरे के कारण फिलहाल फ्लाइट ऑपरेशन सीएटी-3 स्थितियों में किए जा रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रद्द किया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी ग्राउंड टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए उनकी पूरी मदद कर रही हैं।”

कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट डाइवर्ट

Delhi Airport Flight Cancelled Hindi
Delhi Airport Flight Cancelled Hindi (Image- Social Media)

घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स1221, जो गोवा से दिल्ली आ रही थी, विजिबिलिटी कम होने के चलते अहमदाबाद डायवर्ट कर दी गई। यह फ्लाइट रात 11:55 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन 4:07 बजे अहमदाबाद उतरी है। क्रू की ड्यूटी लिमिटेशन पूरी होने के कारण यात्रियों को अब दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार करना होगा।

Fog And Cold Wave On Delhi Airport: 128 उड़ानें रद्द

Delhi Airport Flight Cancelled Hindi
Fog And Cold Wave On Delhi Airport (Image- Social Media)

इसके साथ ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 128 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिनमें 64 आने वाली हैं और 64 ही जाने वाली हैं। इसके साथ ही 8 डायवर्ट हैं और 30 से अधिक देरी से चल रही हैं।

एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें और अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Delhi Airport Flight Updates: फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित

Delhi Airport Flight Cancelled Hindi
Delhi Airport Flight Updates (Image- Social Media)

एएआई ने एक बयान में कहा, “कोहरे के कारण उत्तर भारत में चुनिंदा एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम है, जिससे फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट अपडेट के लिए आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से अपनी संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें और एयरपोर्ट पर पहुंचने व चेक-इन प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त समय देकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कागजों में चल रही अटल कैंटीन! AAP ने वीडियो शेयर कर खोली BJP के फर्जीवाड़े की पोल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।