दिल्ली: जयशंकर ने पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर एक सलाहकार समिति की बैठक की

Summary :

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर एक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर एक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि खाड़ी और डब्ल्यूएएनए (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र के साथ भारत के करीबी संबंधों पर जोर दिया, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, समुद्री मामलों और लोगों…

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर एक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर एक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि खाड़ी और डब्ल्यूएएनए (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र के साथ भारत के करीबी संबंधों पर जोर दिया, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, समुद्री मामलों और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में हमारी पुरानी साझेदारी और सहयोग शामिल है। साथ ही, इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच 1 करोड़ भारतीयों के कल्याण, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा सुनिश्चित करने, और व्यापार व कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने की हमारी कोशिशों पर भी जोर दिया।

इससे पहले जयशंकर ने लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल के साथ बैठक की। बाद में दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई प्रगति की जानकारी दी। जयशंकर ने लक्जमबर्ग के साथ साझेदारी को बेहद अहम बताया।

विदेश मंत्री ने मुलाकात की कुछ झलकियां साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री (डीपीएम) और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। दुनिया भर में अनिश्चितता और उथल-पुथल के दौर में भारत और लक्जमबर्ग जैसी भरोसेमंद साझेदारियां बहुत अहम हो गई हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमने व्यापार, निवेश, फिनटेक, स्टार्टअप, क्लीन टेक, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर अहम बातचीत की। साथ ही, वैश्विक घटनाक्रमों और बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा हुई। हमारी साझेदारी और भारत-ईयू के बीच मजबूत रिश्तों को लेकर डीपीएम बेटेल के समर्थन की हम दिल से सराहना करते हैं।”

इससे पहले हैदराबाद हाउस में बेटेल का स्वागत करते हुए जयशंकर ने कहा, “भारत में आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपकी यह यात्रा हमारे बीच बढ़ती और गहरी होती साझेदारी को दिखाती है।”

विदेश मंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का समर्थन करने के ल‍िए धन्‍यवाद द‍िया। उन्होंने कहा क‍ि मैं इस अवसर पर आपको और लक्जमबर्ग को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए दिए गए मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आपकी मदद से हम इस समझौते को अंतिम चरण तक पहुंचाने में सफल रहे और अब यह लागू होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.