नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। सीलमपुर पुलिस को एक लूट और मारपीट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी पहले भी लूट और चोरी सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी बार-बार अपनी जगह बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कई वारदात में शामिल शिवम (22) निवासी सीलमपुर को ईआर-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। शिवम को अदालत रॉबरी मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी थी।
घटना 28 मई 2024 की है, जब शिकायतकर्ता सोनू अपने वाहन को सीलमपुर मेट्रो कार पार्किंग में खड़ा करके घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवम और उसके साथी ने सोनू पर हमला कर दिया और मोबाइल और कैश छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके बाद शिवम को जमानत मिली, लेकिन उसने जानबूझकर कोर्ट में हाजिरी नहीं दी और अपने पते को छुपाया। जांच में पता चला कि वह गांधी नगर इलाके में गुप्त रूप से रह रहा था।
इस प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर उमेश सती के नेतृत्व में एसआई ब्रहंपाल, एएसआई संजय सिंह और एचसी भूपेंद्र की टीम गठित की गई। एसीपी/ईआर-II क्राइम ब्रांच श्री नरेंद्र सिंह के निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में टीम ने जांच शुरू की। एएसआई संजय सिंह को विश्वसनीय सूचना मिली कि शिवम अजित नगर, गांधी नगर, दिल्ली में रह रहा है। टीम ने इलाके में पूछताछ की और स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई। ई-कोर्ट और आईसीजेएस पोर्टल की जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही आर्म्स एक्ट केस में प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
18 मार्च 2026 को टीम अजित नगर, गांधी नगर में तैनात हुई। सूचना मिली कि आरोपी इलाके में आने वाला है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया और सतर्कता के साथ अभियुक्त को पकड़ने में सफलता पाई।
–आईएएनएस
पीआईएम/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



