फिर होगी नोटबंदी! इस राज्य के मुख्यमंत्री ने PM मोदी से की सिफारिश

Summary :

इस मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की नोटबंदी की सिफारिश

वाईएसआर कडप्पा जिले में टीडीपी की बैठक के दौरान, चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि 500 और 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी से काले धन पर अंकुश लगेगा और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा।

Demonetization News: आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की सालाना महानाडु बैठक के दौरान, पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने देश में डिजिटल करेंसी को पूर्ण रूप से लागू करने की ज़रूरत पर बल दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 500 और 2000 रुपये के नोटों को पूरी तरह से चलन से बाहर कर दिया जाए.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नायडू ने कहा कि बड़े मूल्य के नोट काले धन को बढ़ावा देने का जरिया बनते हैं क्योंकि इन्हें छिपाना आसान होता है. उन्होंने बताया कि अगर देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाए, तो ट्रांजैक्शन की निगरानी करना सरल हो जाएगा, जिससे टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा.

‘चुनावी चंदे में पारदर्शिता की आवश्यकता’

चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि यदि सभी राजनीतिक चंदे डिजिटल माध्यमों से लिए जाएं, तो नकद लेनदेन और फर्जी फंडिंग पर अंकुश लगाया जा सकता है. इससे देश की राजनीति में स्वच्छता और पारदर्शिता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि टीडीपी हमेशा से ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की पक्षधर रही है.

‘पहले भी दे चुके हैं सुझाव’

नायडू ने याद दिलाया कि नोटबंदी के समय भी उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया था कि 500, 1000 और 2000 रुपये के नोटों को बंद कर देना चाहिए. हालांकि उस समय 1000 रुपये के नोट तो बंद कर दिए गए, लेकिन 500 रुपये का नया संस्करण और 2000 रुपये का नोट जारी कर दिया गया.

JK: शोपियां में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर के दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

‘डिजिटल भुगतान पर दिया जोर’

चंद्रबाबू नायडू का मानना है कि आज के दौर में जब दुनिया डिजिटल करेंसी की ओर तेजी से बढ़ रही है, भारत को भी इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है. यदि अब ठोस निर्णय लिया जाए, तो भारत को दुनिया की सबसे पारदर्शी अर्थव्यवस्था बनाने का सपना साकार हो सकता है.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।