दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से अधिक फ्लाइट्स हुई लेट

Summary :

घने कोहरे से दिल्ली में हवाई यातायात प्रभावित, कई फ्लाइट्स लेट

दिल्ली में जनवरी के महिने कड़ाके की ठंड पड़ रही है साथ ही दिल्ली में कोहरे की घनी चादर छायी हुई है, जिससे दिल्ली वासीयों को सर्दी के सितम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाने की वजह से कुछ इलाकों औऱ दिल्ली हवाई अड्डे पर Zero Visibility हो गई है, जिससे हवाई अड्डे पर Visibility कम होने के कारण विमान संचालन प्रभावित हो गया। लगभग 100 से अधिक फ्लाइट्स के परिचालन में देरी हुईं। दिल्ली में सुबह से ही घने कोहरे की चादर छायी हुई है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में दिन में अधिकतर समय बादल ही छाए रहेंगे।

ट्रेने भी हुई लेट 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण सिर्फ विमान संचालन ही नहीं ब्लकि ट्रेने भी लेट हुई है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 12 से अधिक ट्रेने लेट हो गई है। वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत तीन घंटे से ज्यादा लेट हुई है। श्रम शक्ति एक्सप्रेस अपने तय समय से 5 घंटे की देरी में चल रही है।

IGI हवाई अड्डे पर छाया घना कोहरा 

IGI एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया हुआ है और दृश्यता भी शून्य हो गई है। विभाग ने बताया कि सभी रनवे सीएटी-तृतीय मानकों के तहत काम कर रहे हैं, जो कम दृश्यता की स्थिति में भी विमानों को उड़ान भरने की अनुमति देता है। विभाग ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा की जो उड़ानें सीएटी-तृतीय के मानकों में नहीं आती है, उन उड़ानों पर असर पड़ सकता है। उड़ान की संपूर्ण जानकारी के लिए विमानन सेवा से संपर्क करें। बता दे कि आईजीआई हवाई अड्डा से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन करता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।