पटना : सांसद डा. अरूण कुमार ने राजनीति क्षेत्र में शूचिता में आयी गिरावट को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति शूचिता को बरकरार नही रखा गया तो आने वाले दिनों में राजनैतिक दलों की विश्वसनीयता पर आम जनता प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देगी। भगत सुखदेव व राजगुरू जैसे भारत मॉ के लाल का आदर्श आज के युवा पीढ़ी से जहां दूर होती जा रही है। वहीं लोहिया जैसे राजनेताओं के चरित्र और आदर्श से आज के राजनेता दूर होते जा रहे हैं।
आज आवश्यकता है कि युवा वर्ग जहां शहीदों के आदर्श और संकल्प को अपनायें वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ता लोहिया के बताये रास्ते पर चलकर राजनीति क्षेत्र में सूचिता को बनाकर आचार्य नरेन्द्र देव, लोहिया और जय प्रकाश के अरमानो का बिहार बनायें। सांसद डा. अरूण कुमार आज रालोसपा कार्यालय में जार्ज विचार मंच द्वारा आयोजित ‘शहीद भगत सिंह एंव लोहिया के अरमानो का देश विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र गोप तथा संचालन प्रवक्ता मनोज लाल दास ‘मनु ने की। प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने राष्ट्र के शहीदों एंव लोहियाजी को नमन करते हुए आज के युवाओं से उनके बताये रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, हरेराम पासवान, ओमप्रकाश विन्द, सुरेन्द्र गोप, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार गुडडू, कुमारी ज्योति, माया श्रीवास्तव, नीतू सिंह विन्द, अली असगर, डा. फैज अली, संजय यादव, अशोक कुमार, राज कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



