Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Dev Diwali पर काशी की रौनक देखकर बोले PM Modi- यह दृश्य अद्भुत

Summary :

Dev Diwali: यूपी के वाराणसी में देव-दीपावली के मौके पर गंगा घाट पर 12 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए। साथ ही इस मौके पर देश के साथ-साथ 70 अन्य देश के भी डेलीगेट्स भी पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है। Dev Diwali पर काशी की रौनक देखकर बोले PM Modi PM Modi ने कहा- यह दृश्य अद्भुत काशीवासियों को Dev Diwali की शुभकामनाएं दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये…

Dev Diwali: यूपी के वाराणसी में देव-दीपावली के मौके पर गंगा घाट पर 12 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए। साथ ही इस मौके पर देश के साथ-साथ 70 अन्य देश के भी डेलीगेट्स भी पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

  • Dev Diwali पर काशी की रौनक देखकर बोले PM Modi
  • PM Modi ने कहा- यह दृश्य अद्भुत
  • काशीवासियों को Dev Diwali की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं। जय बाबा विश्वनाथ!’

गंगा समिति और नाविक समाज की ओर से तैयारिया की गई

आपको बता दें देव-दीपावली के मौके पर वाराणसी में सुबह से ही धूम देखने को मिली, जहां वाराणसी के घाट और गंगापार दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं जिला प्रशासन, गंगा समिति और नाविक समाज की ओर से तैयारिया की गई।

सीएम योगी ने दी देव-दीपावलीकी शुभकामनाएं

Dev Diwali: तो वहीं देव-दीपावली के मौके पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘काशी बाबा विश्वनाथ का धाम है और देव-दीपावली की परंपरा कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner