नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किताब पढ़ने के महत्व पर जोर देने के एक हफ्ता बाद रविवार को लोगों से फिर किताबें पढ़ने और अपने अनुभव नमो एप पर साझा करने की अपील की।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘पिछले सप्ताह मन की बात के दौरान मैंने जो एक किताब पढ़ी, उसके बारे में बात की और आप सभी से अपील करता हूं कि आप क्या पढ़ रहे हैं, वह साझा करें। लोग उत्साहपूर्वक जवाब दे रहे हैं, इससे खुश हूं। पढ़ते रहिए और नमो एप पर साझा करते रहिए!’
प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल पर एक वेबसाइट लिंक है- ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नरेंद्र मोदी डॉट इन’। इसके साथ एक संदेश है : ‘क्या आपको किताबें पढ़ना पसंद है? यहां आपके लिए एक रोमांचक अवसर है। इस मंच के जरिये आप उस किताब का विवरण सीधा साझा कर सकते हैं, जो आपने हाल ही में पीएम मोदी के साथ पढ़ी है।’
संदेश में आगे कहा गया है, ‘आप इस समय जो किताब पढ़ रहे हैं, उसके बारे में हमें बताएं और यह कि किताब की सबसे रुचिकर भाव क्या है? साझा करें कि आपने यह किताब क्यों चुनी और इसने आपको कितना प्रेरित किया? आप अपनी पसंद की किताबों के बारे में भी लिख सकते हैं और और इसके बाद क्या पढ़ना पसंद करेंगे।’
मोदी ने वे संदेश भी ट्वीट किए हैं, जो कुछ लोगों ने पढ़ने का अपना अनुभव साझा किया है और जो वे इस समय पढ़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



