Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

धीरज साहू की संपत्ति को लेकर हुए कई खुलासे, लॉकर अभी भी उगल रहे पैसा

Summary :

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) इस समय ‘कैश किंग’ के नाम से सुर्खियां बटोर रहे है। साहू की संपत्ति को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां रांची स्थित आवास सुशीला निकेतन में छापेमारी चल रही है। दूसरी तरफ ओडिशा में उनसे जुड़ी डिस्टिलरी कंपनी की संपत्तियों पर भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों ने यहां बोलांगीर के टिटलागढ़ शहर में एक निजी बैंक के तीन लॉकरों से 40 सोने के बिस्कुट, हीरे जड़ित सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। ‘कैश किंग’ धीरज साहू के लॉकर अभी भी उगल रहे…

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) इस समय ‘कैश किंग’ के नाम से सुर्खियां बटोर रहे है। साहू की संपत्ति को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां रांची स्थित आवास सुशीला निकेतन में छापेमारी चल रही है। दूसरी तरफ ओडिशा में उनसे जुड़ी डिस्टिलरी कंपनी की संपत्तियों पर भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों ने यहां बोलांगीर के टिटलागढ़ शहर में एक निजी बैंक के तीन लॉकरों से 40 सोने के बिस्कुट, हीरे जड़ित सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

  • ‘कैश किंग’ धीरज साहू के लॉकर अभी भी उगल रहे पैसा
  • IT की रेड में सोने के बिस्कुट और ज्वैलरी भी मिली
  • रांची स्थित आवास सुशीला निकेतन में चल रही छापेमारी

जब्त की गई 350 करोड़ रुपये से अधिक नकदी

ओडिशा के विभिन्न इलाकों में बैंक अधिकारियों ने बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रतिबंधित देशी शराब की दुकान से जब्त की गई 350 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी की गिनती रविवार रात पूरी कर ली थी। इसका कांग्रेस सांसद साहू से गहरा संबंध है। कहा जा रहा है कि देश में किसी भी जांच एजेंसी द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई में यह अब तक की सबसे अधिक नकदी की जब्ती है।

टिटलागढ़ शहर में बैंक लॉकर पर छापेमारी की गई

आईटी अधिकारियों ने सोमवार को कहा, उनके घर से 8 करोड़ रुपये जब्त होने के तीन दिन बाद बोलांगीर के टिटलागढ़ शहर में बैंक लॉकर पर छापेमारी की गई। साहू के बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंध हैं, जो बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड की एक समूह कंपनी है और यह आईटी जांच के दायरे में है। एक लॉकर में महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे दो ब्रीफकेस पाए गए जिनका आईटी अधिकारियों द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है। यहां अन्य दो लॉकरों से 40 सोने के बिस्कुट और हीरे जड़ित सोने के आभूषण भी मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner