‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

Summary :

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के बाकी के दिनों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म को मिल रही सफलता के बीच मूवी का नया गाना ‘फिर से’ रिलीज कर दिया गया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया गाना ‘फिर से’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह…

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म के बाकी के दिनों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म को मिल रही सफलता के बीच मूवी का नया गाना ‘फिर से’ रिलीज कर दिया गया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया गाना ‘फिर से’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह रांगी से हमजा अली बनने की जर्नी को दिखाया गया है। गाने में पहले जसकीरत सिंह रांगी को अपने पिता और परिवार के साथ खुश दिखाया गया है और फिर दूसरी तरफ अभिनेता यालिना जमाली के साथ जीवन के अच्छे और बुरे दौर से गुजरते दिख रहे हैं। स्टील पर फिल्म के कुछ सीन्स के जरिए कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है।

गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। गाना रणवीर सिंह के किरदार के इमोशन को दिखाता है, जो जिंदगी को फिर से जीना चाहता है। रणवीर सिंह ने नए गाने के रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, और उन्होंने फैंस से पूछा, “मैं तो रोने लगा, क्या आप भी?”

बता दें कि फिल्म से कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पसंद ‘जान से गुजरते हैं’ गाने को किया जा रहा है। गाना 7 मिलियन के पार जा चुका है। यह गाना ऑरिजनल नहीं, बल्कि नुसरत फतेह अली खान द्वारा लिखी कव्वाली से लिया गया है। कव्वाली के बोल के साथ म्यूजिक मिक्स करके गाने को क्लासी बनाने की कोशिश की गई है, जबकि दूसरा गाना ‘आरी-आरी’ भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना भी पंजाबी गाने से प्रेरित है। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है, और यही कारण है कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

–आईएएनएस

पीएस/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk