पटना : जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज ट्रांसपोर्ट भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात किया। उन्होंने बिहार की बाढ़ एवं सिंचाई योजनाओं पर विमर्श किया। मंत्री सिंह ने बाढ़ प्रक्षेत्र, सिंचाई प्रक्षेत्र, नदी जोड़ योजना आदि बिन्दुओं पर अपनी समस्या बताते हुए केन्द्र सेे सहयोग की अपेक्षा की। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री गड़करी ने बिहार की समस्याओं को गौर से सुना।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा बाढ़ प्रबंधन योजनाओं की स्वीकृति की राशि को बढ़ाने, एआईबीपी में योजनाओं को शामिल करने, बाढ़ प्रवण जिलों की संख्या को बढ़ाने, टाल क्षेत्र विकास योजना को केन्द्रीय सहायता देने,
कोशी-मेची लिंक योजना को राष्ट्रीय योजना मानने, सकरी-नाटा लिंक योजना की स्वीकृति की त्वरित कार्रवाई, सप्त कोशी हाई डैम परियोजना पर शीघ्र कार्रवाई एवं अन्य अंतर्राज्यीय मामले पर भारत सरकार के सहयोग पर सहमति दी गयी। इस बैठक में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



