बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में कई बड़े लोगों के नामों को शामिल करने के साथ ही कई गंभीर दावे भी किए गए है और अब CBI हत्या, गैंगरेप, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल फोन से जुड़ी कई आरोपों को लेकर जांच करेगी। इस मामले में दिशा सालियान के पिता और वकील ने भी बड़ा आरोप लगाया है जानते है इस केस के सभी पहलुओं के बारे में..
बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश
बॉम्बे हाईकोर्ट ने छह साल तक FIR दर्ज नहीं होने और पुलिस जांच से जुड़े सवालों का हवाला देते हुए CBI जांच का निर्देश दिया था। वहीं कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जांच में पर्याप्त सबूत सामने आने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा। साथ ही अभी तक CBI ने मुंबई पुलिस से दिशा मामले से जुड़े मूल दस्तावेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, केस डायरी और डिजिटल साक्ष्य मांगे हैं।
दिशा सालियान केस के 6 साल

- रिपोर्ट के अनुसार दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी।
- घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।
- दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। जिसे अक्टूबर 2020 में पुलिस ने मौत को सुसाइड बताया था।
- दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। जिसने अपनी जांच के बाद दिशा मामले को आत्महत्या ही बताई थी।
- दिशा केस को पहली बार जून 2020 से फरवरी 2021 तक मालवणी पुलिस द्वारा जांच की गयी थी जिसमें उन्होंने इसी आत्महत्या माना था।
- वही दूसरी बार इस केस को दिसंबर 2023 से अप्रैल 2026 तक मुंबई पुलिस (SIT) द्वारा जांच की गई जिसमे उन्होंने भी इसी आत्महत्या बताया।
- तीसरी बार फिर जांच के लिए सितंबर 2026 में यह मामला सामने आया है। इस बार इसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और FIR दर्ज की गई है। 2 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने निर्देश दिए है।
दिशा के पिता सतीश सालियान का आरोप
दिशा के पिता सतीश सालियान का आरोप है की केस को दबाया जा रहा है वही उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी। वही उन्होंने कहा मैं 6 साल से इसका इंतजार कर रहा था। खुश होने की कोई वजह नहीं है। मैंने अपनी बेटी को खोया है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। मैंने हाथ जोड़कर जज के प्रति आभार जताया।
वकील निलेश ओझा का बयान
वहीं दूसरी और अब वकील निलेश ओझा ने कहा की जिन लोगो के खिलाफ जांच में सबूत मिलेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी और जिनके सबूत नहीं मिले तो उन्हें आरोपी नहीं बनाया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा की यदि CBI की रिपोर्ट नकारात्मक आती है, तो परिवार को उस पर आपत्ति जताने और प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का अधिकार रहेगा.।
दिशा सालियान की कैसे हुई मौत
दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हुई थी। जिसकी शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या की मौत की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया था। वहीं अब इस मामले को लेकर आत्महत्या सहित अलग-अलग सवाल और दावे सामने आए। हालांकि अभी तक जांच किसी भी फैसले पर नहीं पहुची है अभी किसी निष्कर्ष को अंतिम मानने से पहले CBI की जांच पूरी होना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




