गुजरात कॉन्सर्ट से पहले कोल्ड प्ले को नोटिस जारी, मंच पर बच्चों को न करें शामिल

Summary :

ब्रिटिश रॉक बैंड को जिला बाल संरक्षण इकाई का नोटिस

गुजरात में मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड का कोल्ड प्ले गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 और 26 जनवरी, 2025 को कॉन्सर्ट का आयोजित किया जाएगा। लेकिन इस संगीत कार्यक्रम से पहले गुजरात में जिला बाल संरक्षण इकाई ने प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन सहित बैंड को एक नोटिस जारी किया है और निर्देश दिया गया है कि वे प्रदर्शन के दौरान मंच पर बच्चों को शामिल न करें, साथ ही आयोजकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा बिना इयरप्लग के कॉन्सर्ट में प्रवेश न करे।

क्यों किया गया नोटिस जारी

चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई ने नोटिस जारी किया। बाल संरक्षण इकाई ने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए कहा कि 120 डेसिबल से अधिक ध्वनि स्तर बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है । इन निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरोहर ने दर्ज कराई शिकायत

प्रोफेसर राव धरोहर ने बताया कि तेज आवाज औऱ संगित कार्यक्रम में बच्चों को शामिल करना उनके शारिरिक औऱ मानसिक विकास को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रोफेसर राव धरोहर ने कहा कि बच्चो के अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा।

गुजरात से पहले मुंबई में कोल्ड प्ले

गुजरात कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में 18, 19, और 21 जनवरी को कोल्ड प्ले की घोषणा की जा चुकी है। बता दे कि देश में 2016 वर्ष के बाद से कोई कोल्ड प्ले नहीं हुआ है। 2016 में मशहूर गायक क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाय बेरीमैन और विल चैंपियन से मिलकर बना बैंड ने 2016 में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल के हिस्से के रूप में आखिरी बार भारतीय मंच का हिस्सा बने थे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।