द्रमुक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, मारन, बालू और कनिमोई का नाम शामिल

Summary :

द्रमुक ने तमिलनाडु में 20 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को कर दी। उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री

द्रमुक ने तमिलनाडु में 20 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को कर दी। उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन, ए राजा और टी आर बालू तथा उसकी राज्यसभा सदस्य कनिमोई शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि मारन मध्य चेन्नई, ए राजा नीलगिरी (एससी) और टी आर बालू श्रीपेरुम्बदूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 13 नए चेहरों के नाम शामिल हैं।

भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं गांधीनगर से चुनाव लड़ें अमित शाह

उनकी बहन और राज्यसभा सदस्य कनिमोई दक्षिणी तमिलनाडु में तूतीकोरिन सीट से अपना भाग्य आजमाएंगी।

पूर्व राज्य मंत्री एस जगतरक्षकन को अराक्कोनम से खड़ा किया गया है।

Desk Team