मणिपुर में 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त, 5 गिरफ्तार

Summary :

ऑपरेशन व्हाइट वेल अभियान के तहत ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़

मणिपुर में ऑपरेशन व्हाइट वेल के तहत अधिकारियों ने 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त की है। इस अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स के अलावा दो वॉकी-टॉकी और एक वैन भी जब्त की गई है। यह अभियान मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5-7 जून के बीच चलाया गया था।

मणिपुर में ऑपरेशन व्हाइट वेल अभियान के तहत ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करी के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए, अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में मणिपुर में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त की है। बता दें कि राजस्व खुफिया निदेशालय, सीमा शुल्क, 37 बीएन असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा 5-7 जून को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशन व्हाइट वेल नामक एक विशेष अभियान चलाया गया था।

पांच लोगों को गिरफ्तार किया

करोड़ो की ड्रग्स के साथ ही दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी और एक वैन जब्त की गई है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 6 जून की सुबह म्यांमार की सीमा से लगे बेहियांग गांव में वैन पर सवार दो संदिग्धों का पीछा किया गया, जो सिंगनगाट उप-विभाग के थाडौ वेंग में एक आवासीय घर तक पहुंचे। घर की तलाशी लेने पर, हेरोइन से भरे 219 साबुन के डिब्बे और अफीम से भरे आठ पैकेट और 18 छोटे टिन के डिब्बे बरामद किए गए, साथ ही दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी और 7,58,050 रुपये की नकदी बरामद की गई।

हेरोइन से भरे साबुन के डिब्बे बरामद

हेरोइन से भरे 440 साबुन के डिब्बे बरामद

ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में से एक को को घर से पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य व्यक्ति भागने में सफल हुए थे, उन्हें बुआलकोट चेक गेट पर रोक लिया गया। तुरंत कार्रवाई में, बेहियांग गांव में स्थित एक आरोपी व्यक्ति के आवासीय घर की तलाशी ली गई और अफीम से भरे दो पैकेट और 28,05,000 रुपये की नकदी बरामद की गई। ऑपरेशन के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर, 7 जून को बीपी 46 के पास जौखोनुआम गांव में दो व्यक्तियों को अवैध हथियार ले जाते हुए रोका गया। हथियार की तलाशी में हेरोइन से भरे 440 साबुन के डिब्बे बरामद हुए।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, लोगों द्वारा आत्मदाह की कोशिश, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी करके लाया गया था

जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं को म्यांमार से भारत- म्यांमार सीमा के झरझरा जंगल के माध्यम से चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी करके लाया गया था। चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई ने सफल ऑपरेशन को जन्म दिया। एनडीपीएस अधिनियम में अपराधियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें दस साल तक का कठोर कारावास हो सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।