महाराष्ट्र में चलती बाइक से गिरा 4 महीने का मासूम, नशे में धुत माता-पिता को 400 मीटर तक नहीं लगा पता

Summary :

Drunk Parents 4 Months Baby Fell : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत माता-पिता की लापरवाही के कारण एक चार महीने का मासूम चलती बाइक से नीचे गिर गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह रही कि इस दर्दनाक स्थिति से बेखबर दोनों माता पिता करीब 400 मीटर तक आगे निकल गए। यह हादसा भिसी बायपास रोड पर हुआ, जहां गनीमत रही कि कुछ राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े बच्चे पर पड़ गई। समय रहते लोगों ने पुलिस को सूचना…

Drunk Parents 4 Months Baby Fell : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत माता-पिता की लापरवाही के कारण एक चार महीने का मासूम चलती बाइक से नीचे गिर गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह रही कि इस दर्दनाक स्थिति से बेखबर दोनों माता पिता करीब 400 मीटर तक आगे निकल गए।

यह हादसा भिसी बायपास रोड पर हुआ, जहां गनीमत रही कि कुछ राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े बच्चे पर पड़ गई। समय रहते लोगों ने पुलिस को सूचना दी और भिसी पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को रेस्क्यू किया, जिससे उसकी जान बच गई।

Infant Falls from Mother’s Lap : मां की गोद से फिसला मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात फूलचंद राउत और उनकी पत्नी मीरा राउत अपनी ढाई साल की बेटी और चार महीने के नवजात बेटे को लेकर स्प्लेंडर बाइक से चिमूर जा रहे थे। दोनों नागपुर के पास नांदा से निकले थे और नशे में धुत थे। भिसी बायपास के पास मौली ढाबा के नजदीक अचानक बच्चा मां की गोद से फिसलकर हाईवे पर गिर गया।

नशा इस कदर हावी था कि दोनों को बच्चे के गिरने का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे। करीब 400 मीटर आगे जाने के बाद अनियंत्रित होकर उनकी बाइक भी फिसल गई। पति-पत्नी और उनकी बेटी सड़क किनारे चोटिल होकर गिर पड़े, लेकिन फिर भी उन्हें होश नहीं आया कि उनका चार महीने का बेटा पीछे छूट चुका है।

Police Investigation : पुलिस का क्विक एक्शन

इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क पर एक छोटे बच्चे को पड़े देखा। उन्होंने तुरंत बच्चे को उठाया और भिसी पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी। राहगीरों ने पुलिस को यह भी बताया कि थोड़ी दूरी पर एक कपल भी घायल हालत में पड़ा है।

मौके पर टूटी पुलिस टीम सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंगेश भोंगडे और पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र वाघ अपनी टीम के साथ तुरंत स्पॉट पर पहुंचे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मासूम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

Baby Falls on Road : बाल-बाल बची जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का इलाज शुरू किया। गनीमत रही कि बच्चे को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने इसके बाद सड़क किनारे घायल पड़े माता-पिता और उनकी ढाई साल की बेटी को भी अस्पताल में एडमिट कराया, जहां कड़ियां जोड़ने पर पता चला कि यह बच्चा उन्हीं का है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर नेशनल हाईवे पर राहगीरों ने मुस्तैदी न दिखाई होती, तो पीछे से आ रहे भारी वाहनों के नीचे आने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।