DU: 5वीं कटऑफ जारी, रामजस और गार्गी कॉलेज में अभी भी हैं चांस

Summary :

NULL

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 5वीं कटऑफ की लिस्ट जारी कर दी है। छात्र गुरूवार से शनिवार तक एडमिशन करवा सकते हैं. वहीं मॉर्निंग शिफ्ट के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगी और इवनिंग शिफ्ट के लिए शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की चौथी कट ऑफ लिस्ट 5 जुलाई को जारी हुई थी।

बता दें, डीयू में कुल 56,000 सीटों में से लगभग 50,000 सीटें पहले से ही भरी जा चुकी हैं। अब तक अधिकतम एडमिशन बीए (प्रोग्राम) कोर्स में हुए हैं। जिसमें कुल 10,172 सीटों में से 8,612 सीटों को भर दिया गया है। बीकॉम में, कुल 6,483 सीटों में से 5,137 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। वहीं बीकॉम (ऑनर्स) में कुल 6,273 सीटें हैं और 5,085 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं।

ज्यादातर कॉलजों ने फेमस कोर्सेज में अपना एडमिशन पूरा कर लिया। वहीं रामजस कॉलेज में, इकोनॉमिक्स, बीकॉम, इतिहास और अंग्रेजी में ऑनर्स कोर्सेज के लिए एडमिशन अभी भी खुले हैं. इसके बारे में वहां के प्रिंसिपल मनोज खन्ना ने बताया। इसी के साथ हिंदू कॉलेज में सभी कोर्सेज की सीटें भरने की आशंका जताई जा रही है, जिस वजह से एडमिशन बंद कर दिए जाएंगे। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

देखें- रामजस कॉलेज की कटऑफ

B.A (प्रोग्राम)

जनरल उम्मीदवार- 93.75%

PwD- 85.75%

कश्मीरी प्रवासी- 86%

बता दें, रिजर्व कैटेगरी के लिए एडमिशन बंद कर दिए गए हैं

B.A (Hons) इकोनॉमिक्स

जनरल उम्मीदवार- 96.25%

ओबीसी- 91.25%

एससी- 86%

एसटी- 83%

PwD- 85%

कश्मीरी प्रवासी- 86.75%

DU में चाहिए एडमिशन तो तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

B.A (Hons) इंग्लिश

जनरल उम्मीदवार- 94.5%

ओबीसी- 91%

एससी- 88%

एसटी- 87%

PwD- 86%

कश्मीरी प्रवासी- 88%

B.A (Hons) History

जनरल उम्मीदवार- 94%

ओबीसी- 91.5%

एससी- 89.5%

एसटी- 89.5%

PwD- 86%

कश्मीरी प्रवासी- 88%

B.Com

जनरल उम्मीदवार- सीट फूल हो चुकी हैं.

ओबीसी- 93.75%

एससी- 92%

एसटी- 85%

PwD- 86%

कश्मीरी प्रवासी- 88%

DU में एडमिशन लेने के बाद ऐसे स्विच कर सकते हैं कॉलेज, ये है तरीका

B.Com (Hons)

जनरल उम्मीदवार- 96.25%

ओबीसी- 92%

एससी- 85%

एसटी- 76%

PwD- 77%

कश्मीरी प्रवासी- 86.75%

गार्गी कॉलेज

B.A (प्रोग्राम)

जनरल उम्मीदवार- 90.5%

ओबीसी- 80.5%

एससी- 79.5%

एसटी- 75.5%

PwD- 79%

कश्मीरी प्रवासी- 81%

वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस कॉलेज में ज्यादातर कोर्स के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। बीए (ऑनर्स) इकनॉमिक्स, इंग्लिश और इतिहास के लिए रिजर्व कैटेगरी के लिए एडमिशन अभी भी ओपन हैं।

बीए (ऑनर्स) फिलॉसफी के लिए कटऑफ है-

ओबीसी- 86.5%

एससी- 79.5%

एसटी- 75%

PWD- 75%

कश्मीरी प्रवासी- 75%

आ सकती है छठी कटऑफ

डीयू ने पहली पांच कटऑफ जारी कर दी है। वहीं 5वीं कटऑफ के बाद जिन कॉलेजों में जो सीटें खाली रह जाती है उन कोर्सेज के लिए डीयू छठी कटऑफ लाने की योजना बनाएगा।

Desk Team