पटना : भारतीय किसान संघ द्वारा गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्या को हल करने के लिए 24 सूत्री मांग राज्य सरकार द्वारा किया गया। जिसमे कृषि उत्पादित वस्तुओं की खरीदारी खलिहान से की जाए, जमीनदारी बांधों को पुनर्जीवित किया जाए कृषि कार्य हेतु तेलंगाना प्रदेश के तर्ज पर बिहार में कृषि कार्य हेतु नि:शुल्क विधुत आपूर्ति निर्वाध रूप से की जाए।
रबी फसल की खरीदारी हेतु क्रय केंद्र यथाशीघ्र खोला जाए। बंद नलकूपों को अविलंब चालू किया जाए। सहित 24 मांगों को भारतीय किसान संघ द्वारा रखा गया। आज किसान विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए कृषि कार्य कर रहा है। कृषि कार्य का कोई विकल्प नहीं है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा सरकारी स्तर पर तो रही है किंतु नौकरशाही की उदासीनता तथा लापरवाही के कारण किसानों को यथोचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उक्त बाते प्रदेश सचिव मनोज कुमार ने कहा कि किसानों ने कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मुलाकात कर अपनी प्रमुख 24 सूत्री मांगों को उनके सामने रखा एवं ज्ञापन भी सौपा। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हम किसानो की समस्या पर गंभीरता से विचार करने के लिए तत्पर है और जो हमारे सरकार के दायरे में आता है उन समस्या को हम हल करने का
प्रयास करेंगे। धरना में केंद्रीय प्रभारी के रूप में अखिल भारतीय मंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्रा उपस्थित रहे।
धरना का संचालन प्रदेश महामंत्री ने किया धरना में प्रदेश के सभी जिला स्तर के कार्यकर्ता एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कृषि और किसान की समस्याओं को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष राम रसिक मिश्र, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार, बलराम शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश नाथ तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री कामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सनत कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, कृषि आर्थिक शोध संस्थान सदस्य अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, श्रवजीत जी सदस्यता प्रभारी मनोज गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद, उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



