केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 68,584 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 29,70,492 हो गयी है।
मंत्रालय का कहना है कि लंबी अवधि तक अगर कोरोना जांच की गति तेज रखी जाती है तो इससे संक्रमण के मामलों का जल्द पता चलता है जिससे संक्रमितों को उनकी स्थिति के अनुसार आइसोलेशन और अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इस रणनीति के कारण कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ती है और मृत्यु दर भी कम होता है।
रिकवरी दर के मामले में दिल्ली और बिहार सबसे आगे है। राष्ट्रीय राजधानी तथा बिहार दोनों जगह रिकवरी दर 88 प्रतिशत है। इसके अलावा तमिलनाडु में रिकवरी दर 86 प्रतिशत,राजस्थान में 83 प्रतिशत हरियाणा में 80 प्रतिशत और गुजरात में 81 प्रतिशत है।
इनके अलावा ओडिशा में रिकवरी दर 77 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 76 प्रतिशत, आंध, प्रदेश में 76 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत, तेलंगाना में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 72 प्रतिशत, कर्नाटक में 72 प्रतिशत, केरल में 71 प्रतिशत,पंजाब में 70 प्रतिशत और झारखंड में 66 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 83,883 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 38,53,406 हो गयी है। हालांकि, 02 सितंबर को 68,584 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,043 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 14,256 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 8,15,538 सक्रिय मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



