महाराष्ट्र के पालघर में फिर आया भूकंप का झटका

Summary :

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार रात कम तीव्रता का भूकंप आया। करीब हफ्ते भर पहले भी जिले में भूकंप के कई झटके आए थे।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार रात कम तीव्रता का भूकंप आया। करीब हफ्ते भर पहले भी जिले में भूकंप के कई झटके आए थे। 
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि रात आठ बजकर 20 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, इसकी तीव्रता तीन थी। 
उन्होंने कहा कि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
गौरतलब है कि 24 जुलाई को जिले में भूकंप के कई झटके आए थे, जिस वजह से एक मकान ढह गया था और किसान की मौत हो गई थी। 
जिला के दहानू और तलसारी तहसील में नवंबर 2018 से भूकंप के झटके आ रहे हैं।

Shera Rajput