पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में आम्रपाली समूह के निदेशकों पर मामला किया दर्ज

Summary :

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को आम्रपाली समूह के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को आम्रपाली समूह के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
अनुराग सहाय नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। सहाय ने आम्रपाली समूह का एक फ्लैट बुक कराया था लेकिन वादे के मुताबिक उसे समय पर फ्लैट नहीं सौंपा गया। 
अपनी शिकायत में सहाय ने कहा है कि आम्रपाली समूह के प्रवर्तकों ने 2013 में नोएडा के सेक्टर 76 के सिलिकॉन सिटी में ‘‘क्रिस्टल होम’’ परियोजना आरंभ की थी। समूह ने 48 महीनों के अंदर फ्लैट सौंपने का वादा किया था। 
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथिमकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। 

Shera Rajput