सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी काटने के लिए किया गया मजबूर, जांच के आदेश

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरन तारन में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच का आदेश दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरन तारन में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच का आदेश दिया है। 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब पुलिस के महानिदेशक से इस घटना पर निजी रूप से गौर करने और इसकी जांच करने का आदेश पहले ही दे चुका हूं। दोषी को उचित सजा दी जाएगी.’’ 
सोशल मीडिया पर इस घटना के संबंध में एक वीडियो आने के बाद यह आदेश आया है। 
तरन तारन जिले के एक अज्ञात ग्रामीण ने थाना प्रभारी पर मारने-पीटने और एक सिख व्यक्ति का जबरन बाल और दाढ़ी कटाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गयी। 

Shera Rajput