भारत समेत तीन मुल्कों ( भारत ,पाकिस्तान ,अफगानिस्तान) में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूत्रों के मुताबिक , भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। इसकी रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है।
वही हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कई जगह पर लोग घबराहट में घर के बाहर निकल आए। अभी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भूकंप आए तो क्या करें?
भूकंप का एहसास होते ही घबराएं नहीं चाहिए, बल्कि घर से बाहर किसी खाली जगह पर खड़े हो जाना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को पहले घर से बाहर निकालें, किनारे में खड़े रहें। घर में भारी सामान सिर के ऊपर नहीं होना चाहिए। टेबल के नीचे जाना चाहिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



